श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुतात्मा स्मारक स्तम्भ का कार्य पूर्णता की ओर
| Aug 27, 2026, 23:26 IST
अयोध्या, 27 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुतात्मा स्मारक स्तम्भ का कार्य पूर्णता की ओर है। हुतात्मा स्मारक का निर्माण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर आंदोलन के बलिदानी कारसेवकों की स्मृतियां संजोने के लिए कराया जा रहा है। लगभग 16 मीटर ऊंचे स्मारक का निर्माण परिसर में बने परकोटे के बाहर दक्षिणी दिशा में सप्त मंदिरों के समीप कराया जा रहा है। इसमें ग्रेनाइट के पत्थरों से स्तंभ बनाया जाएगा। अभी इसमें दो महीने लग सकते हैं। इस गोलाकार स्मारक का व्यास लगभग चार फीट है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

