home page

राम मंदिर में कुचिपुड़ी नृत्य से हुई आराधना

 | 
राम मंदिर में कुचिपुड़ी नृत्य से हुई आराधना


अयोध्या, 09 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा. रम्या के नेतृत्व में आई कलासाधिकाओं की टोली ने नृत्य आराधना के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय