home page

रामलला की नगरी में टीवी सीरियल और फिल्म जगत की हस्तियों का हुआ जमावड़ा

 | 
रामलला की नगरी में टीवी सीरियल और फिल्म जगत की हस्तियों का हुआ जमावड़ा


अयोध्या, 15 मार्च (हि.स.)। रामलला की नगरी अयोध्या में टीवी सीरियल और फिल्म जगत की हस्तियों का रविवार को जमावड़ा हुआ और सभी कलाकारों ने राम जन्मभूमि में पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए।

भाभीजी घर पर हैँ ! में अम्मा जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सोमा राठौड़ भी अयोध्या पहुंचीं। अभिनेता किशोर भानुशाली , जिन्हें देव आनंद का हमशक्ल माना जाता है, उन्होंने भी रामलला के दर्शन किए। प्रेम चोपड़ा के हमशक्ल के रूप में पहचाने जाने वाले विश्वजीत सोनी भी इस दौरान मौजूद रहे।

मशहूर कॉमेडियन नवीन प्रभाकर ने भी रामलला के दरबार में मत्था टेका।दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की हमशक्ल दिव्या ने भी मंदिर में दर्शन किए।

सभी कलाकारों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कलाकारों ने अयोध्या के आध्यात्मिक वातावरण और भव्य मंदिर की सराहना की। सभी ने भगवान राम से देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय