home page

बंगाल व दिल्ली की महिला श्रद्धालुओं ने की नृत्य आराधना, श्रीराम स्तुति

 | 
बंगाल व दिल्ली की महिला श्रद्धालुओं ने की नृत्य आराधना, श्रीराम स्तुति


अयोध्या, 19 अप्रैल (हि.स.)। बंगाल तथा दिल्ली से आई 81 महिला श्रद्धालुओं ने रविवार काे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में श्रीराम प्रभु की स्तुति और नृत्य आराधना की।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि नैतालिम डांस अकादमी पूर्व वर्धमान, बंगाल और दिल्ली से आई 81मातृशक्तियों ने नृत्य के माध्यम से श्रीराम स्तुति की। इसके उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय