home page

हरियाणा सरकार के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने परिवार संग किए राम लला के दर्शन

 | 

अयोध्या, 07 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार के कारागार मंत्री अरविंद कुमार शर्मा परिवार संग बुधवार को श्री राम जन्मभूमि में राम लला का दर्शन पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद गोंडा के नंदनी नगर में राष्ट्रकथा कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या पूरे देश के दिल में बसती है। उन्होंने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। राम के नाम पर राजनीति के सवाल पर कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। आगे कहा, सरयू तट, हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन को आत्मिक शांति देने वाला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या को निंदनीय बताया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में कमल का फूल खिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय