श्री राम मंदिर परिसर में हुई मनमोहक नृत्य के साथ श्रीराम स्तुति
| Jul 25, 2026, 20:43 IST
अयोध्या,25 जुलाई (हि.स.)। ऑल इंडिया म्युजिक डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन (आर) बंगलुरू कर्नाटक के भुवनेश्वरी नृत्यालय से आई पंद्रह मातृशक्तियों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में श्रीराम स्तुति पर शनिवार को मनमोहक नृत्य किया।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि विदुषी भूमिकाश्री के नेतृत्व में आई टोली ने द्वितीय बेला में दो घंटे की नृत्य आराधना के उपरांत प्रभु श्रीराम सहित परिसर के सभी मन्दिरों में दर्शन पूजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

