home page

अयोध्या की रामलीला में प्रभु श्रीराम के दर्शन को दौड़े आए भरत और उनके चरणों में हाे गए नतमस्तक

 | 
अयोध्या की रामलीला में प्रभु श्रीराम के दर्शन को दौड़े आए भरत और उनके चरणों में हाे गए नतमस्तक


अयोध्या, 22 अक्टूबर (हि.स.)। अयोध्यावासियों के सजल नेत्रों की अभिलाषा होती दिखी, जब चौदह वर्ष के वनवास के उपरांत भरत जी महाराज की भी प्रतीक्षा आज समाप्त हुयी, जैसे ही प्रभु श्रीराम के चरण भरत के आश्रम के बाहर पड़े, भगवान भरत सहित उनके आगमन और दर्शन की प्रतीक्षा को आतुर समस्त अयोध्या वासियों की आंखें खुशी से भर आई। अपने प्राणों को त्यागने की प्रतिज्ञा लेने वाले भरत जी तुरंत ही प्रभु श्रीराम के दर्शन को दौड़े आए और उनके चरणों में नतमस्तक हो गए। प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपने गले से लगा लिया। समस्त ऋषि- मुनि, देवता, गंधर्व और समस्त अयोध्यावासी प्रभु श्रीराम की जय-जयकार करने लगे। यह दृश्य अयोध्या के चौक घंटाघर सहित विभिन्न रामलीलाओं में भरत मिलाप के कार्यक्रमों के हैं।

चौक टकसाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल और मंत्री घनश्याम अग्रवाल रामलीला आयोजन की पूरी व्यवस्था को देख रहे थे उनके साथ समिति के अन्य पदाधिकारी श्री विष्णु कुमार, सचिन अग्रवाल, विशाल गुप्ता, कवीन्द्र साहनी व रमेश चौरसिया आदि पूरा सहयोग प्रदान कर रहे थे। इसी प्रकार चौक कोठापार्चा की रामलीला के अध्यक्ष सिद्धार्थ महान व उनके सहयोगियों आशीष महेंद्रा, कन्हैया लाल यादव,रामजी सोनी ,धनंजय कौशल, राजेंद्र सिंह वैभव व उज्जवल सोनी आदि की देखरेख में भी भरत मिलाप के यही दृश्य जनता को भाव विभोर कर रहे थे। वजीर गंज जप्ती रामलीला के अध्यक्ष पियूष मौर्य के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रयास से भरत मिलाप का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। साहबगंज रामलीला के अध्यक्ष रानू द्विवेदी के नेतृत्व में भरत मिलाप का भव्य मंचन श्री राम जानकी मंदिर साहबगंज पर संपन्न हुआ उनके साथ नीरज पाठक,दीपक पांडे,चंदन गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संपन्न कराने में लगे रहे। रामलीला फतेहगंज के रामलीला प्रभारी राजीव गुप्ता व हैदरगंज प्रताप नगर के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में वहां के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गणमान्य उपस्थित में भरत मिलाप के भव्य मंचन पर्दे पर दिखाये गये , जिसके परिणाम स्वरूप दर्शकों को त्रेता युग में होने का अनुभव हुआ। इसी प्रकार शंकरगढ़ की रामलीला के मंचन में अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी जी जान से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और केंद्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी प्रत्येक रामलीला स्थल पर बारी बारी पहुंचकर व्यवस्था को देखने के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, जनपद अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि प्रभु श्री राम की इस पावन धरती पर रामलीला समितियां के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं और आम जनता में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या की जनता अपने प्रभु श्री राम के दर्शन को व्याकुल थी, आज चौदह वर्ष के पश्चात प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के उद्देश्य से समस्त अयोध्यावासी प्रसन्नता पूर्वक रामलीला के कार्यक्रमों में शामिल रहे।

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने शोभायात्रा का शुभम हाट,सुभाषनगर स्थित कार्यालय पर चौक टकसाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में निकली, प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का भव्यतम् स्वागत किया गया। केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ जिला संयोजक गगन जायसवाल, जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर, नगर निगम कार्य प्रभारी अतुल सिंह,लोक निर्माण विभाग प्रभारी जनार्दन पांडेय, मेला प्रभारी रोहिताश्व चंद्र राजू, राजेश कुमार जायसवाल राजू,अजय विश्वकर्मा,डा अखिलेश वैश्य,अंकुश गुप्ता व मुन्ना यादव आदि पदाधिकारियों ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी। चौक टकसाल की रामलीला के भरत मिलाप के कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली गई जिसका पूरे नगर में जगह-जगह आरती करके स्वागत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय