home page

अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में संरक्षण लैब की शुरुआत

 | 
अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में संरक्षण लैब की शुरुआत


अयोध्या, 10 मई (हि.स.)। अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में संरक्षण लैब की शुरुआत हो रही हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच हुए समझौते के तहत यह पहल दिखाई दी है। इसका उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों और पुरावशेषों का वैज्ञानिक संरक्षण है।

विशेषज्ञ टीम विशेष उपकरणों और आधुनिक तकनीकों के साथ रविवार को संग्रहालय पहुंची।

संग्रहालय निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि संरक्षण को सांस्कृतिक धरोहर बचाने की बड़ी पहल हैं।

लैब में हर पुरावशेष और पांडुलिपि की स्थिति का परीक्षण किया जाएगा और सुरक्षित वस्तुओं को साफ-सफाई के बाद प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

क्षतिग्रस्त वस्तुओं का संरक्षण न्यूनतम रासायनिक प्रयोग और वैज्ञानिक तकनीकों से होगा।

पहल से आने वाली पीढ़ियों को भारतीय इतिहास और राम कथा से जुड़ी दुर्लभ धरोहरों को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय