देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर है भरोसा : मन्नू कोरी
अयोध्या, 09 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मन्नू कोरी सोमवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के दर्शन किए।
दर्शन के बाद सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने विभागीय बैठक की। बैठक में श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिसे जहां जाना है जाए, हमें कोई एतराज नहीं है।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय योजना संचालित हो रही है। इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुरुकुल पद्धति से शिक्षा दी जा रही है और हर साल करीब 1000 बच्चों का प्रवेश होता है।
अमेरिका–ईरान युद्ध पर उन्होंने कहा कि जिसकी गलती होगी वही उसका परिणाम भुगतेगा और देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

