राज्यपाल ने किया आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की समीक्षा
| Apr 7, 2026, 21:24 IST
अयोध्या, 07 अप्रैल (हि.स.)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति एवं प्रोफेसर/अध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को जनभवन, लखनऊ में हुई।
बैठक में महाविद्यालयों के अध्यापकों ने अपने-अपने संस्थानों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता, खेल कूद सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

