पश्चिम बंगाल की जनता ने स्वीकार किया भाजपा की विचारधारा : खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव
अयोध्या, 07 मई (हि.स.)। प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और पूर्व सांसद लल्लू सिंह के भतीजी की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार किया है।
उन्होंने भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास की बात कही। खेल मंत्री ने कहा कि इसी विश्वास के कारण भाजपा को जनादेश मिला है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के आरोप लगाए। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी की कार्यशैली को नकार दिया है। 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया। कहा कि भाजपा अपनी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

