फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने श्री राम जन्मभूमि में किए दर्शन
| Oct 14, 2026, 23:34 IST
अयोध्या, 14 अक्टूबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम बुधवार को अयोध्या पहुंचीं और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला, हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन किए।
मीडिया से बातचीत में यामी गौतम ने पहली बार अयोध्या आने पर खुशी जताई और उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर मन में बहुत भावुकता और श्रद्धा का भाव है।
उन्होंने कहा कि रामजी, हनुमानजी और माता की कृपा से उनका परिवार का यह साल बहुत सुंदर रहा है।
उन्होंने अपने कार्यों की सफलता के लिए भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मांगा।
अभिनेत्री ने कहा कि जिस पावन नगरी ने भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है।
यामी गौतम ने अपनी फिल्म नई नवेली’ का भी जिक्र किया और बताया कि फिल्म परसों रिलीज होने वाली है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

