home page

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण जरुरी : विधायक

 | 
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण जरुरी : विधायक


अयोध्या, 31 मार्च (हि.स.)। हैरिंग्टनगंज मण्डल के अंतर्गत आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन बड़े उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग बाबा मैरिज हाल, चिखड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग के छठे सत्र को इ. रवी तिवारी ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, डिजिटल युग में संवाद कौशल और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं सातवें एवं समापन सत्र को क्षेत्रीय विधायक चन्द्रभानु पासवान ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वर्ग प्रभारी मानस मणि तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने की। संचालन का दायित्व वृजेश पाण्डेय ने निभाया।

इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष सुनील पासवान, सनी सिंह, मोहित मिश्रा, त्रिभवन गोस्वामी, आनंद सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, श्रीराम कोरी, अंकित श्रीवास्तव, विकास चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय