तिरंगा यात्रा की मुख्य यात्रा की अगुवाई करेंगे पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने पदाधिकारियों संग बैठक कर की यात्रा की समीक्षा
अयोध्या, 08 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा और कलश वंदन अभियान को सफल बनाने में कार्यकर्ता जुटें। उन्होंने कहा कि दोनों अभियानों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 10 अगस्त से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष में चल रहे कलश वंदन अभियान की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दोनों अभियानों के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता जनसंपर्क को और व्यापक बनाएं तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त को करियप्पा मंडल से होगी। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल होंगे। 13 अगस्त को जिला व महानगर ईकाई द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक मंडल तथा वार्डवार यात्राएं निकाली जाएंगी। बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने करियप्पा मंडल की कलश वंदन यात्रा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कलश का पूजन किया। इसके बाद ककरही बाजार स्थित काली मंदिर से यात्रा शुरू हुई। जनपद पहुंचने पर महानगर मंत्री शिवम् शुक्ला के आवास पर उनका स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने उनका स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पाण्डेय डिप्पुल के आवास पर पहुंच कर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
यात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अवधेश वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, राजू भारती, संतोष सिंह, रीना द्विवेदी, बाबू नंदन सोनकर, बृजेन्द्र सिंह, चेतन गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, जितेन्द्र निषाद, रामाशीष, राम सिंह निषाद, तेज नारायण मौर्या और अरूण सोनकर शामिल रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, महामंत्री परमानंद मिश्र, अशोक कसौंधन, राघवेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

