home page

अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में एनएसएस के सहयोग से चला सफाई अभियान

 | 
अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में एनएसएस के सहयोग से चला सफाई अभियान


अयोध्या, 26 अक्टूबर (हि.स.)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान सोमवार को आयोजित किया गया।

अभियान का संयोजन आईईटी निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह के मार्गदर्शन तथा एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. अनुराग सिंह व डॉ. मनीषा यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण ही बेहतर शैक्षणिक माहौल की नींव है, इसलिए स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भवनों, प्रयोगशालाओं के आसपास और मुख्य मार्गों की सफाई कर प्लास्टिक व अन्य कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया। अंत में सभी ने परिसर को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय