home page

प्रोजेक्ट वामिका का उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना

 | 
प्रोजेक्ट वामिका का उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना


मुरादाबाद, 20 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा प्रोजेक्ट वामिका की परियोजना पूर्णता बैठक का रविवार को विलेज होटल, मुरादाबाद में सम्मपंन हुई। कार्यक्रम में देश की प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि प्रोजेक्ट वामिका का उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रोजेक्ट वामिका का उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी विषयों की समय पर पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार को प्रोत्साहित करना रहा है। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

प्रोजेक्ट वामिका की समन्वयक डॉ. प्रेमलता श्रीधर एवं डॉ. प्रगति गुप्ता ने परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में परियोजना की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य में महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के वैज्ञानिक सत्र में डॉ. रिचा अग्रवाल द्वारा विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस विषय से संबंधित नवीन चिकित्सा अवधारणाओं एवं उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. हेमा दिवाकर ने महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया और प्रोजेक्ट वामिका की गतिविधियों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुरादाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. रितिका अग्रवाल, सचिव डॉ. सोनम रस्तोगी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अग्रवाल, डॉ. रेखा अग्रवाल, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. लीना चौहान, डॉ. दीपाली वर्मा, डॉ. नेहा ने चंद्रा सहित सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल