home page

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के किया उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित

 | 
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के किया उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित


फर्रुखाबाद,31 जुलाई (हि. स.)।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई फर्रुखाबाद

संगठन की बैठक शुक्रवार को होटल राजपूताना में संपन्न हुई ।

सर्व प्रथम प्रांत से आए हुए महासचिव सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया तथा नगर अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरमोहन सिंह व संरक्षक वीरेन्द्र सिंह राठौर व मंचासीन कैप्टन उदयराज सिंह चौहान, कैप्टन डी एस राठौर आदि ने भारतमाता के चित्र पर माल्यपर्ण व पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।आए हुए अतिथिओ को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए । संगठन के कोषाध्यक्ष कैप्टन रामनिवास सिंह ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया । संगठन के कार्यक्रम का अध्यक्ष द्बारा समापन किया गया । तथा संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूबेदार जितेंद्र सिंह नायब सूबेदार सीपी सिंह शुक्ला को मलयापर्ण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । मात्रशक्ति साधना सिंह रेनू देवी उर्मिला देवी सरिता देवी कुसुम सिसोधिया, सरोज त्रिपाठी, किरन सिंह ,शकुन्तला देवी, सरोज राठौर ,आदि को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में 91 पूर्व सैनिकों व मात्रशक्ति ने भागीदारी की ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar