home page

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने सुनीता गुप्ता को भेजा लेमिनेटेड फोटो फ्रेम व सम्मान पत्र

 | 
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने सुनीता गुप्ता को भेजा लेमिनेटेड फोटो फ्रेम व सम्मान पत्र


वैश्य समाज को समर्पित हैं नंद गोपाल गुप्ता नंदी : सुनीता गुप्ता

मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संरक्षक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा मुरादाबाद निवासी प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता को लेमिनेटेड फोटो फ्रेम के साथ सम्मान पत्र भेजा है।

सुनीता गुप्ता ने शनिवार को अपनी टीम के साथ मिलकर लेमिनेटेड फोटो फ्रेम खोला गया और नंदी का आभार व्यक्त किया। वैसे समाज की महिला पदाधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वह संगठन के लिए और मेहनत करने का प्रयास करेंगी। नंदी के दिशा निर्देशन में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी वैश्य समाज की एकता के लिए हमेशा अग्रसर हैं।

प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता के साथ वैश्य समाज मुरादाबाद की जिला अध्यक्ष सोनिया गुप्ता, शैफाली रस्तोगी, श्रेया गुप्ता, भावना गुप्ता, रेनू, श्वेता रस्तोगी, प्रियंका गुप्ता, मिलन गुप्ता, शर्मिला, सोनी अग्रवाल, नीलम रस्तोगी, कृष्णा आदि उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल