home page

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से शाम 7 बजकर 43 मिनट तक

 | 
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से शाम 7 बजकर 43 मिनट तक


दीपावली 8 नवम्बर को, गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) 10 नवंबर को और भैयादूज 11 नवम्बर को मनाया जाएगा

मुरादाबाद, 07 नवम्बर (हि.स.)। श्री हरि ज्योतिष संस्थान लाइनपार मुरादाबाद के संचालक ज्योतिर्विद् आचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 8 नवम्बर को दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। 8 नवंबर को दीपावली पर लक्ष्मी पूजन शाम 5 बजकर 48 मिनट से शाम 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिर्विद् आचार्य सुरेंद्र शर्मा ने आगे बताया कि 8 नवम्बर (रविवार) को सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन शाम को दीपावली का मुख्य पूजन होगा। अमावस्या तिथि में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। आठ नवंबर को सूर्यास्त करीब 5 बजकर 25 बजे होगा। इसके बाद प्रदोष काल प्रारंभ होगा, जो रात करीब 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल के अंतर्गत वृषभ स्थिर लग्न का है। स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन को विशेष शुभ माना जाता है। जिससे मां लक्ष्मी का घर में स्थिर बास रहे। स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर और प्रतिष्ठान में धन-धान्य तथा समृद्धि स्थिर रहने की कामना की जाती है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न में पूजा की जाती है।

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का शुभ मुहूर्त:

मुख्य शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल एवं वृषभ लग्न) - शाम 5 बजकर 48 बजे से रात्रि 7 बजकर 43 मिनट तक

प्रदोष काल - शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात्रि 8बजकर 9 मिनट तक

वृषभ लग्न - शाम 5 बजकर 54 मिनट बजे से रात्रि 7 बजकर 50 मिनट तक

निशिता काल (रात्रि पूजन मुहूर्त) - रात 11 बजकर 38 मिनट बजे से 12 बजकर 31 मिनट तक (9 नवंबर)

सिंह लग्न (मध्यरात्रि) - रात्रि 12 बजकर 25 मिनट से रात्रि 2 बजकर 42 मिनट तक (9 नवंबर) तक है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल