home page

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने वालाें काे कमर और गर्दन हमेशा सीधा रखना चाहिए : योग प्रशिक्षक

 | 
लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने वालाें काे कमर और गर्दन हमेशा सीधा रखना चाहिए : योग प्रशिक्षक


औरैया, 10 जुलाई (हि. स.)। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि लंबे समय तक कुर्सी या किसी भी स्थान पर बैठते समय कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को हमेशा सीधा रखना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति अधिक सक्रिय एवं ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने कहा कि कमर जितनी सीधी होगी, जीवन उतना ही स्वस्थ और खुशनुमा होगा।

राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से शुक्रवार को तिलक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्राओं को योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को जीवन जीने की कला, समय का सदुपयोग, स्वास्थ्य की देखभाल तथा पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के व्यवहारिक उपाय बताए गए। योग प्रशिक्षक ने कहा कि लंबे समय तक कुर्सी या किसी भी स्थान पर बैठते समय कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को हमेशा सीधा रखना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति अधिक सक्रिय एवं ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने कहा कि कमर जितनी सीधी होगी, जीवन उतना ही स्वस्थ और खुशनुमा होगा।

उन्होंने बताया कि योग वैलनेस सेंटर द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जन-जागरूकता अभियान के तहत बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों को नियमित रूप से शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों पर योग, स्वास्थ्य और जिम्मेदार जीवनशैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त, अनुशासित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में छात्राओं ने करीब एक घंटे तक पूरे मनोयोग से योग एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और सहज रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास भी किया।

--------------------

हिंदुस्थान समाचार/सुनील कुमार

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार