home page

75 साल के बुजुर्ग को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर से हुआ प्यार, जल्द लेंगे सात फेरे

 | 

वीडियो शूटिंग के दौरान बढ़ीं नजदीकियां, ब्यूटी पार्लर में हुई सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

औरैया, 15 अक्टूबर (हि. स.)। प्यार उम्र की सीमाओं और फासलों को नहीं देखता। इस कहावत को चरितार्थ करती एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर का दिल औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत पर आ गया। अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रामसुगर के मुताबिक रानी राजपूत का उनके घर पिछले करीब दो वर्षों से आना-जाना था। उनकी बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं और रानी अक्सर उनके घर वीडियो शूट करने आती थीं। इसी दौरान रामसुगर और रानी की मुलाकातें बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और यह सिलसिला प्रेम संबंध में बदल गया। रामसुगर की पत्नी का करीब सात वर्ष पहले निधन हो चुका है।

रामसुगर की बेटी राधा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता और रानी राजपूत की सगाई हुई थी। सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से ही दोनों की प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। परिजनों के अनुसार, दोनों की सहमति से शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराने की बात कही जा रही है। उम्र में करीब 45 वर्ष के अंतर वाले इस रिश्ते को लेकर लोगों में कौतूहल बना हुआ है। अब क्षेत्र के लोगों को दोनों की शादी का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार