home page

औरैया : सांप ने महिला को डसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

 | 
औरैया : सांप ने महिला को डसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर


औरैया, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनापुर दयालसिंह निवासी मालती देवी (50) पत्नी वीरेंद्र को बुधवार देर रात घर में आए सांप ने अचानक दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली पअर डस लिया। सांप के डसते ही महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर और आसपास काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना के बाद परिजन 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला मालती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। अधीक्षक अशोक राय ने गुरुवार को बताया कि महिला की हालत को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।

उधर, दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के ग्राम पीपर का पुरवा (भीखेपुर) निवासी गौतम सिंह (28) पुत्र रामनरेश अज्ञात कीड़े के काटने से घबरा गए। परिजन उन्हें भी सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाए जाने पर आवश्यक दवाएं और सावधानियां बताकर उन्हें घर भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार