home page

शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोपित गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोपित गिरफ्तार


औरैया, 24 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ दिबियापुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ 23 अगस्त की रात वांछित आरोपित मंगलम पोरवाल को असैनी पुलिया के पास से रात करीब 11:46 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दिबियापुर थाने में मुकदमा अभियोग पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपित मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार