home page

खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 | 
खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम


औरैया, 20 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दसरौरा में सोमवार सुबह खेत में काम करते समय एक किसान की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 53 वर्षीय सुरेश चंद्र सुबह अपने खेत पर उर्द की फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर खेत में गिर पड़े। काफी देर बाद पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार