home page

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 | 
समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं


भूमि विवाद और अवैध कब्जे की शिकायतों पर स्थलीय जांच के निर्देश, समय-सीमा में निष्पक्ष निस्तारण पर जोर।

औरैया, 10 अक्टूबर (हि.स.)। औरैया के अजीतमल थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की स्थलीय जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। डीएम ने संबंधित थाना प्रभारी और लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और दोनों पक्षों को सुनकर विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराने और निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान तहसीलदार अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह, संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार