home page

इविवि के परीक्षा नियंत्रक को मिला सारस्वत सम्मान

 | 
इविवि के परीक्षा नियंत्रक को मिला सारस्वत सम्मान


प्रयागराज, 24 फरवरी (हि.स)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार कन्नौजिया को प्रशासनिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

यह जानकारी इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से 23 फरवरी को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वैदिक ज्ञान केंद्र में हुए समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित और गुरू घासीदास विश्वविद्यालय विलासपुर के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने अशोक कुमार कन्नौजिया को ‘सारस्वत सम्मान’ प्रदान किया।

प्रो जया कपूर ने आगे बताया कि अशोक कुमार कंन्नौजिया वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी जैसे पहत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। मूल रूप से गोरखपुर निवासी अशोक कुमार कन्नौजिया ने समर्पित सेवा और प्रशासनिक उत्कृष्टता के माध्यम से समाज में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है। कन्नौजिया इससे पहले भारतीय वायुसेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में बतौर जनसंपर्क अधिकारी कार्य करने का भी गौरव प्राप्त है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र