home page

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षा सकुशल सम्पन्न

 | 
सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षा सकुशल सम्पन्न


प्रयागराज, 16 मई (हि.स)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा शनिवार को सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षा 2025 सकुशल सम्पन्न हुई।

यह जानकारी आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह ने देते हुए बताया कि विज्ञान विषय की परीक्षा प्रदेश के लखनऊ जनपद के राजकीय हुसैनाबाद इण्टर कॉलेज पर आज 09ः30 से 12ः30 तक आयोजित हुई। इसमें कुल 303 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें कुल 98 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की मुख्य परीक्षा 2025 के अंतर्गत कृषि-उद्यानकर्म विषय की परीक्षा लखनऊ जनपद के ए0पी0 सेन मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कॉलेज पर आज 09ः30 से 12ः30 तक करायी गई। इसमें कुल 210 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति 96 प्रतिशत रही।

अनुसचिव ने आगे बताया कि सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा 2025 के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय की परीक्षा लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आज 09ः30 से 12ः30 बजे तक करायी गई। इसमें कुल 2641 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें कुल 99 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षाएं सकुशल निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र