सहायक अध्यापक की मुख्य परीक्षा में 97 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित
| Apr 23, 2026, 17:50 IST
प्रयागराज, 23 अप्रैल (हि.स)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरूष-महिला शाखा) मुख्य परीक्षा 2025 गुरूवार को सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 97 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत विषय की परीक्षा प्रदेश के लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर गुरूवार को 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक करायी गई। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा में 2601 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें कुल 97 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

