लोक भवन लखनऊ में बांदा के धीरेंद्र सिंह समेत मंडल के 13 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
बांदा, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा, महोबा और हमीरपुर मंडल के चयनित 13 अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें बांदा के बसंत विहार, कालूकुआं निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह भी शामिल हैं। धीरेंद्र सिंह को पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पद पर नियुक्ति मिली है। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में मंडल के सभी चयनित अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद पर अजय यादव पुत्र पूरन सिंह यादव और कुलदीपक पुत्र सुरेश कुमार शामिल हैं। वहीं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पद पर धीरेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह, सुशील कुमार पुत्र पैसुनी राम, महेश यादव पुत्र शिवमोहन यादव, रोहित साहू पुत्र उमाशंकर, अरविंद कुमार पुत्र मूलचंद्र और आरती पुत्री अशोक कुमार का चयन हुआ है। पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) पद पर शिवार्पण पुत्र बिहारी लाल, भारत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, संदीप कुमार पुत्र शिवलाल, आकृति सिंह परिहार पुत्री रमेश सिंह परिहार और अब्दुल मजीद पुत्र सईद मोहम्मद को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपने-अपने तैनाती जनपदों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। धीरेंद्र सिंह की नियुक्ति से बांदा के बसंत विहार और कालूकुआं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आशय की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

