home page

बी.पी.एड और एम.एड में प्रवेश के लिए 20 जून तक आवेदन

 | 
बी.पी.एड और एम.एड में प्रवेश के लिए 20 जून तक आवेदन


जौनपुर,11 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बी.पी.एड. एवं एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए 20 जून आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचनानुसार पात्र अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में गुरुवार को जानकारी लेने पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई से शुरू हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2026 की पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रवेश से संबंधित नियमावली, आवेदन शुल्क, पात्रता और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के लिंक के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव