home page

रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसा

 | 
रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसा


हमीरपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के फैक्टरी एरिया में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में गुरुवार को भट्ठी से गरम मैटल लीक हो गया। जिससे एक क्रेन चालक गंभीर रूप झुलस गया। जिसे इलाज के सदर भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं आसपास पड़े स्क्रैप में आग लग गई। जिसे पानी डाल कर बुझाया गया।

कस्बे की रिमझिम इस्पात में स्क्रैप गलाते समय भट्ठी लीक कर गई। जिससे गरम लावा जमीन में गिरने लगा। उसके पास से क्रेन लेकर गुजर रहा चालक रामकिशोर प्रजापति (57) उसकी लपट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल फैक्टरी के क्लीनिक में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाईवे पर जाम होने के कारण जिला अस्पताल पहुंचने देर लगी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। मौके पर सीओ फायर रेहान,थानाध्यक्ष पवन कुमार पेटल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। निदेशक संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति गरम लैडर की लौ (लपट)की चपेट में आकर झुलस गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्रेन चालक घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा