home page

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल मजबूत करने को एएनएम को मिला विशेष प्रशिक्षण

 | 
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल मजबूत करने को एएनएम को मिला विशेष प्रशिक्षण


हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल मजबूत करने को एएनएम को मिला विशेष प्रशिक्षण


हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल मजबूत करने को एएनएम को मिला विशेष प्रशिक्षण


लखीमपुर खीरी, 07 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत आकांक्षात्मक ब्लॉकों में कार्यरत समस्त एएनएम को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान, उपचार और प्रबंधन के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो मंगलवार को पूर्ण हो गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में जनपद के चारों आकांक्षात्मक ब्लॉकों में चिकित्सकों द्वारा एएनएम को प्रशिक्षित किया गया, जिससे वे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, उचित उपचार, प्रभावी प्रबंधन तथा आवश्यकतानुसार रेफरल सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा एनीमिया की जांच एवं उपचार, संतुलित आहार और पोषण परामर्श, प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), तथा सुरक्षित और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

सीएमओ ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद एएनएम जमीनी स्तर पर गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल कर सकेंगी, जिससे जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव होगी और गंभीर मामलों में शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता की निगरानी डीएमएचसी लल्ला सिंह एवं जिला विशेषज्ञ (सामुदायिक स्वास्थ्य) अंशुमान पांडे द्वारा की गई। जिससे इस प्रशिक्षण की गुणवत्ता को प्रभावी रखा जा सके। अलग-अलग दिवसों में जनपद के आकांक्षात्मक ब्लॉकों में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जो मंगलवार को पूर्ण हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव