home page

विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

 | 
विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस


विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी, 08 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान नुजहत बानो (32) पत्नी मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर के लोगों ने नुजहत बानो का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।

पीपरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि मृतका का पति परदेश में रहकर रोजी-रोटी कमाता है, जबकि नुजहत बानो अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ घर में रहती थी। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी