home page

अमेठी : सर्प दंश से महिला की मौत

 | 
अमेठी : सर्प दंश से महिला की मौत


अमेठी, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगरा ग्राम के टांड का पुरवा गांव में रहने वाले धर्मराज की पत्नी धर्मादेवी (52) घर के बरामदे में बैठकर भोजन कर रही थीं,तभी

उन्हें सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला के चार बेटे और एक बेटी हैं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके पति धर्मराज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

शिवरतनगंज थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने गुरुवार को बताया कि मृतक महिला शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी