दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, तीन घायल
अमेठी, 04 सितंबर (हि.स.)। कमरौली थाना क्षेत्र में रोड नंबर-चार पर फौजी चौराहा और लोहिया पुल के पास सगुना फैक्ट्री के निकट शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया है ।
नजरगंज बहुआ, माेहनगंज निवासी जैद मोहम्मद (15) मोटरसाइकिल से जा रहा था। वहीं, दूसरी बाइक स्प्लेंडर पर जावेद सवार, जाे नयापुरवा कमराैली आ रहे थे।रास्ते में दोनों बाइकाें की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल जावेद सहित अन्य दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर कमरौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

