home page

अमेठी : तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

 | 

अमेठी, 28 अक्टूबर (हि.स.)।उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला अधेड़ सब्जी विक्रेता जाफरगंज बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। तभी एनएच-56 पर हनुमान नगर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बुधवार रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जलालपुर तिवारी के अलमासगंज निवासी कुंवारे पासी के रूप में हुई है। वह जाफरगंज बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात दुकान का काम निपटाने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हनुमान नगर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंवारे पासी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजी-रोटी का सहारा छिनने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि अज्ञात बोलेरो गाड़ी की पहचान की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी