home page

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने डीएम काे सौंपा ज्ञापन

 | 
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने डीएम काे सौंपा ज्ञापन


किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने डीएम काे सौंपा ज्ञापन


अमेठी, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में भारतीय किसान संघ की ओर से सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। संघ का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समय से निराकरण न होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार की ओर से भी केंद्र के बराबर राशि दिए जाने, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) फसली ऋण को ब्याज मुक्त किए जाने तथा कृषि यंत्रों पर अनुदान पूरे वर्ष उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही निजी नलकूपों को 300 मीटर तक निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने और न्याय पंचायत स्तर पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। किसान संघ ने जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, संयुक्त खातों में अंश निर्धारण, कृषि विज्ञान केंद्र एवं ज्ञान केंद्र की स्थापना तथा राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग भी की। सार्वजनिक मार्गों और बाजारों से अतिक्रमण हटाने का मुद्दा भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया।

विद्युत व्यवस्था को लेकर 11 हजार वोल्ट की लाइनों को भूमिगत केबल में बदलने तथा कंकूपुर में जली 1200 मीटर केबल को बदलने की मांग की गई। इसके अलावा पराग मिल्क कूलर शीतलागंज का बकाया भुगतान, नदी किनारे बसे गांवों में सीमांकन, सैंठा में जलनिकासी व्यवस्था और नर्सरी की स्थापना समेत अन्य मांगें भी शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी