home page

कमरे में फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
कमरे में फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव में शुक्रवार की शाम एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मनीष बनवासी (50) निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब 15 वर्ष पहले उसने टीकरमाफी गांव की आशा से शादी की थी, जिसके बाद से वह यहीं रह रहा था। दंपती के तीन बच्चे हैं। पत्नी आशा के अनुसार, शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। शाम करीब पांच बजे वापस लौटी तो कमरे में दीवार के सहारे लगी लोहे की सरिया से दुपट्टे के फंदे के सहारे मनीष का शव लटकता मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी