अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का मनाया गया 169 वां बलिदान दिवस
फतेहपुर, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का 169वां बलिदान दिवस मनाया गया। खागा नगर के गढ़ी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खागा कृष्णा पासवान, विशिष्ट अतिथि गया प्रसाद 'सनेही' साहित्यकार व खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह की पुस्तक राजनीति का धर्म और धर्म की राजनीति का विमोचन किया गया।
समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह और अशोक सिंह ने अमर शहीद ठाकुर दरियांव सिंह और उनके पुत्र सुजान सिंह के 1857 की क्रांति के संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 की क्रांति के अवसर पर फतेहपुर जिले में क्रांतिकारी नाना साहब से प्रेरित होकर दरियांव सिंह के नेतृत्व में जिले को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करा दिया था। स्वतंत्रता आंदोलन का दमन करते हुए कर्नल नील ने ठा. दरियांव सिंह को उनके 51 साथियों काे बिंदकी तहसील स्थित बावनी इमली के पेड़ पर फांसी दे दी थी। उनके अभूतपूर्व बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

