home page

एएमए की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता में सेकेटरी ने प्रेसीडेंट को हराया

 | 
एएमए की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता में सेकेटरी ने प्रेसीडेंट को हराया


प्रयागराज, 22 फ़रवरी (हि.स.)। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के डाक्टरों की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता बड़े रोमांचक एवं उत्साह के साथ बीएचएस ग्राउण्ड में प्रेसीडेन्ट-11 और सेकेटरी-11 के मध्य हुई। जिसमें सेकेटरी-11 ने प्रेसीडेन्ट-11 कोे 8 रन से हराकर विजय प्राप्त की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एएमए अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मिश्र ने रविवार को किया। इस टी-25 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रेसीडेन्ट-11 के कैप्टन डॉ अनुराग वर्मा और सेकेटरी-11 के कैप्टन डॉ सुभाष चन्द्र वर्मा रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रेसीडेन्ट-11 की तरफ से खेलने वाले डाक्टर अनुराग वर्मा, अरुण तिवारी, शीतांशु शुक्ला, अमन ओहरी, अजय द्विवेदी, केके मिश्रा, राकेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक सरन, नरेंद्र पटेल, अजय यादव, धवल तिवारी रहे।

सेकेटरी-11 की टीम में खेलने वाले डाक्टर सुभाष चंद्र वर्मा, परवेज़, वरुण खरबंदा, आशुतोष पाठक, आलोक सिंह, अभिजीत द्विवेदी, आशुतोष गुप्ता, अतुल दुबे, अनुराग अग्रवाल, अरुण मौर्य, निखिल धवन, विशाल केवलानी, उत्कर्ष टंडन रहे।

प्रतियोगिता में डॉ अतुल रंजन को मैन ऑफ द मैच, डॉ सुभाष चन्द्र वर्मा को बेस्ट बालर, डॉ अभिनित केशरवानी को बेस्ट बैट्समेैन, डॉ सिद्धार्थ सिंह को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष डॉ सुनील वर्मा की स्मृति में डॉ सुनील वर्मा मेमोरियल वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता एएमए का नाम दिया गया है, जो एक नामी चिकित्सक होने के साथ-साथ अनुभवी एवं उत्कृष्ट स्पोर्टसमैन भी थे। प्रतियोगिता का संचालन एएमए के खेल सचिव डॉ अतुल दूबे, पुरस्कार वितरण एएमए अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन एएमए सचिव डॉ आशुतोष गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर डॉ जेवी राय, डॉ अशोक कुमार मिश्रा, डॉ अनिल शुक्ला, डॉ शार्दूल सिंह, डॉ पल्लव सिंह, डॉ युगान्तर पाण्डेय, डॉ अनूप चौहान, डॉ हिमांशू भूषण, डॉ कमल सिंह, डॉ सुबोध जैन, डॉ अशोक कुमार पटेल, डॉ अनुराग कपूर, डॉ पीयूष मिश्रा और डॉ अनुभा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र