home page

सीएसजेएमयू में “एलुमनाई मीट नॉस्टैल्जिया 2026” आयोजित, पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव : राम मेहरोत्रा

 | 
सीएसजेएमयू में “एलुमनाई मीट नॉस्टैल्जिया 2026” आयोजित, पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव : राम मेहरोत्रा


कानपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आयोजित “एलुमनाई मीट नॉस्टैल्जिया 2026” में पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम मेहरोत्रा ने कहा, “सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनके त्याग को जाता है, क्योंकि वही हमें सही दिशा दिखाते हैं। शनिवार को यह बातें राम मेहरोत्रा ने कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम मेहरोत्रा, निदेशक प्रो. सुधांशु पांडया, कुलसचिव राकेश मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अंशु यादव, निदेशक कैंपस एलुमनाई डॉ विवेक सचान एवं निदेशक एलुमनाई डॉ सिधांशु राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रो. सुधांशु पांडया ने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। राकेश मिश्रा ने छात्रों से समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की अपेक्षा जताई। वहीं प्रो. अंशु यादव ने पूर्व छात्रों की उपस्थिति को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया।

डॉ विवेक सचान ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही, जबकि डॉ सिधांशु राय ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम में म्यूजिकल क्विज और मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।

अंत में पूर्व छात्र योगेश बहल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन की गतिविधियों पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप