home page

आलमबाग थाना के बाहर शवाें काे रखकर परिवार का हंगामा

 | 
आलमबाग थाना के बाहर शवाें काे रखकर परिवार का हंगामा


लखनऊ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना के बाहर मंगलवार काे शवाें काे रखकर परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया।परिवार का आराेप है कि घटना काे अंजाम देने वाले चालक काे न पकड़कर पुलिस ने किसी और व्यक्ति काे पकड़ लिया है।

दरअसल साेमवार शाम काे स्कूूटी सवार शफीकुल हसन (62) साली रानी (58) काे लेकर स्कूटी से मदेहगंज स्थित बेटी के ससुराल जा रहे थे। मवैया तिराहे के पास जेसीबी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल दाेनाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने वाहन और एक युवक काे हिरासत में ले लिया। देर रात इलाज के दाैरान दाेनाें की देर रात काे माैत हाे गई। मंगलवार काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजन और रिश्तेदार शवाें काे लेकर आलमबाग थाना पहुंच गये। थाना परिसर के बाहर सड़क पर शवाें काे रखकर हंगामा शुरू कर दिया है। परिवार का आराेप है कि घटना काे अंजाम देने वाले चालक काे न पकड़कर पुलिस किसी और व्यक्ति काे पकड़ा है। पुलिस अधिकारियाें के समझाने के बाद परिवार शांत हुआ और शवाें काे लेकर दाह संस्कार के लिए चले गए।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक