home page

कृषि के बिना देश की उन्नति संभव नहीं : अखिलेश यादव

 | 
कृषि के बिना देश की उन्नति संभव नहीं : अखिलेश यादव


लखनऊ, 25 अप्रैल (हि.स.)। हमारा देश कृषि प्रधान है। बिना कृषि के हम उन्नति में कहीं दिखाई नहीं देंगे। इधर जब किसानों को लेकर आंदोलन हुआ तो पूरे देश ने पहचाना कि अपने अधिकार को लेकर गाजियाबाद का किसान जागरूक हैं। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय ने हमारा विज़न होगा कि 24 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान हो जाए। हम लोग कमीशन बनाएंगे जिससे लोन को लेकर किसानों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि जब हमारा खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएग, हमारा किसान खुशहाल होगा तो हमारी अर्थव्यवस्था भी खुशहाल होगी।

स्पा अध्यक्ष ने बताया कि आज मेरा गाजियाबाद में विज़न इंडिया के कार्यक्रम जाना था, किसानों के सवाल पर चर्चा करना चाहते थे। आज मैं पहुंच नहीं पाया लेकिन वीडियो कान्फ्रेंस के ज़रिए मैंने किसानों को और किसानों से जुड़े लोगों से संवाद किया।

अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक यूपी में किसान है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने आय दोगुनी की बात करी थी लेकिन किसान को कुछ नहीं मिला। आंकड़ों के अनुसार किसानों ने बड़ी संख्या में आत्महत्या की और यही हाल यूपी में हैं और यूपी में एक हजार किसान और मजदूर अभी तक आत्महत्या कर चुके हैं।

उन्होंने बिजली के मामले में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बिजली का संकट बहुत है। बिजली का उत्पादन समाजवादी सरकार ने बनाया था और जितने भी बिजली कारखाने हैं वो हमारी सरकार के हैं।

अखिलेश ने दावा किया कि हमने एक गांव गोद लिया था जिसमें हमने मुफ़्त बिजली दी। राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने हमें टारगेट दिया था और हमने 3 महीने के अंदर 24 घंटे मुफ़्त बिजली दी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी कोई राजनीति नहीं कर रही। हमारी पार्टी हमेशा दुख दर्द में लोगों के साथ शामिल रही है और हर प्रकार से लोगों की मदद करी। हमने कोरोना के समय जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों को 01 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा