home page

मुरादाबाद में निकली अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली

 | 
मुरादाबाद में निकली अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली


मुरादाबाद, 30 अगस्त (हि.स.)। अखंड भारत संकल्प समिति के तत्वावधान में रविवार को मुरादाबाद महानगर में अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष रचित शर्मा ने बताया कि अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली का का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, देशभक्ति और नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसमें नशा मुक्ति, शिक्षा, साइबर अपराध को लेकर जागरूकता, स्वच्छता, यातायात अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों का संदेश दिया गया।

अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली का खुशहालपुर रोड स्थित च्वाइस बैंक्विट हॉल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित इंपीरियल तिराहे पर जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर रचित शर्मा, इंग्लेश शर्मा, डॉक्टर विशेष गुप्ता, ओम प्रकाश शास्त्री आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल