home page

देवरिया : डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया

 | 
देवरिया : डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया


देवरिया : डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया


देवरिया, 11 जुलाई (हि.स.)। सावन माह को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में शामिल होने से पूर्व रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए सावन मेले के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन की भी प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत एवं संबंधित अधिकारियों से आगामी सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या, दर्शन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने थाना प्रभारी रुद्रपुर को निर्देश दिए कि सावन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा महिला श्रद्धालुओं सहित सभी आगंतुकों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक