home page

कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्वेता को विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार

 | 
कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्वेता को विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार


कानपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर हो रहे नवाचारों के बीच महिला वैज्ञानिकों की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। शोध कार्यों के माध्यम से नई तकनीकों और समाधान विकसित कर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया जा रहा है। ऐसे सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि होते हैं बल्कि अन्य शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं। “यह उपलब्धि मेरे लिए गर्व का क्षण है”। यह बातें बुधवार को कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्वेता ने कही।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्वेता को उनके शोध कार्य के लिए विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में आयोजित कृषि संगोष्ठी में प्रदान किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि डॉ. श्वेता ने अपने शोध कार्यों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में योगदान दिया है और किसानों के लिए उपयोगी तकनीकों के विकास पर कार्य किया है।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. श्वेता ने अपने परिवार, सहयोगियों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति के. विजयेंद्र पांडियन ने डॉ. श्वेता को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप