home page

आगरा : तेज रफ्तार कैश वैन और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

 | 
आगरा : तेज रफ्तार कैश वैन और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


आगरा , 25 मई (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार में आ रही कैश वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगरा में दोपहर करीब 12:00 बजे सोमवार को तेज रफ्तार में आगरा से अलीगढ़ दिशा में जा रही रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड की कैश वैन यूपी 53 एलटी 4234 जो एक्सिस चेस्ट का कैश लेकर आगरा से अलीगढ़ जा रही थी, आगरा के थाना क्षेत्र खंदौली अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस पर ट्रक से टकरा गई, ट्रक और कैशवैन बोलेरो में टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज दूर तक गई और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मृत एवं घायलों को बमुश्किल वैन को गैस वेल्डिंग से कटकर निकला गया। इस दुर्घटना मे कैशवैन सवार भानु प्रताप (40 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शाह निवासी ग्राम उद्घैना थाना सहपऊ (हाथरस) एवं बाबू सिंह (36) वर्ष निवासी नगला मान सिंह थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ की मौके पर मौत हो गई,और इस भीषण टक्कर में रघुराज सिंह बघेल ( 32 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार बघेल, निरंजन सिंह ( 35 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल सिंह, एवं मनोज पुत्र गजाधर सिंह निवासीगण नगला रुन्द थाना हाथरस जंक्शन हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस द्वारा तीनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायत भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को उपचार हेतु एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो चुकी है उनके परिजनों को इत्तला दे दी गई है। मृतकों के शवों कों पोस्टपार्टम के लिए भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay