home page

अगर विश्व शक्तियां जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा : मौलाना सफदर हुसैन जैदी

 | 
अगर विश्व शक्तियां जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा : मौलाना सफदर हुसैन जैदी


अगर विश्व शक्तियां जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा : मौलाना सफदर हुसैन जैदी


जौनपुर,01 मार्च (हि.स.)। उप्र के जौनपुर में अयातुल्ला ख़ामेनई की मौत की खबर फैलते ही जौनपुर नगर में मुस्लिम समाज के बीच गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों से रविवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। रविवार को शहर के सदर इमामबारगाह पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी की अगुआई में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और हमले की कड़ी निंदा की। जिससे माहौल गमगीन होने के साथ-साथ आक्रोश से भरा दिखाई दिया।

मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अपने संबोधन में कहा कि रहबर की शहादत केवल ईरान का नहीं बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर विश्व शक्तियाँ जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा। हम इंसाफ की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सब्र के साथ लेकिन मजबूती से अपना विरोध दर्ज करा रहा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता रहेगा। इस मौके पर मौलाना अम्बर अब्बास खान, मौलाना मोहसिन, मौलाना यासिर, मौलाना अहमद हसन खान, मौलाना शाज़ान, मौलाना जोहैर, अली मंज़र, नौशाद हुसैन, चुनमुन भाई, दिलदार हुसैन आदि के साथ भारी संख्या में पुरुष महिलाएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव