home page

आगामी 14 अक्टूबर तक बढ़ाया गया आवास सर्वे का कार्य, नये लाभार्थी कराये अपना डाटा कैप्चर

 | 

फतेहपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वे 2024 में नये लाभार्थियों का डाटा कैप्चर करने के लिए समय सीमा 14 अक्टूबर 2025 तक बढ़ायी गयी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए डीआरडीए परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह ने बताया कि यदि पात्र लाभार्थी किसी कारण से सर्वे मे आने से छूट गये है या सर्वे के समय घर पर उपलब्ध नही थे तथा वर्तमान में घर मे आ गये है तो ऐसे लाभार्थियों का सर्वेक्षण का कार्य दिनांक 14 अक्टूबर 2025 तक सभी ग्राम पंचायतों मे अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाना है। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है कि इस बढे हुये समय में यदि पात्र लाभार्थी छूटे हुये हों तो निर्धारित तिथि के अन्दर सर्वे कर लिया जाये। कोई भी पात्र लाभार्थी सर्वे से वंचित न रह जाये।

उन्होंने बताया कि विगत 15 मई को सर्वे कार्य समाप्त होने के बाद बहुत से लाभार्थियों ने आई०जी०आर०एस० या अन्य माध्यम से इस बात की शिकायत भी की है कि आवास सर्वे मे मेरा घर छोड़ दिया गया है। ऐसे सभी परिवारों को अनिवार्य रुप से सर्वे मे सम्मिलित किया जाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार