home page

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में पशुओं के लिए चारे की निर्बाध उपलब्धता पर बनी रणनीति

 | 
कृषि मंत्री की अध्यक्षता में पशुओं के लिए चारे की निर्बाध उपलब्धता पर बनी रणनीति


लखनऊ, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को विधान सभा स्थित समिति कक्ष संख्या-44-ख में प्रदेश में पशुओं को चारा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए चारे की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और इस दिशा में आवश्यक रणनीति तैयार करना था।

इस बैठक के दौरान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश उन्नाव के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों द्वारा कृषि, पशुपालन और पर्यटन एकीकृत विकास मॉडल के विषय में प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रस्तुतीकरण कर रहे प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सुझावों की विस्तृत समीक्षा कर सहयोग के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव पशुपालन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, महानिदेशक उपकार डॉ. संजय सिंह, निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी तथा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश उन्नाव के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय